सांगानेर: जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके में बाजार में झगड़ा करने के बाद कार सवार बदमाशों ने तीन मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर
जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके में एक बाजार में ओवर स्पीड कार तीन बाइकों को टक्कर मारते हुए निकली। इससे पहले कार सवार युवकों का बाजार में लोगों से झगड़ा हुआ। उनकी कार से जाम लगने पर लोगों ने उन्हें टोका था। इस पर वे नाराज हो गए मारपीट कर कार को तेज स्पीड में ले जाकर भाग गए। वहीं दुकान के बाहर लगे CCTV फुटेज में कार सवार झगड़ा करते नजर आ रहे है।