नवाबगंज: सालारपुर शराब ठेके के पास छोटा पिकप की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
देवा थाना क्षेत्र में सालारपुर स्थित शराब ठेके के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक तेज रफ्तार छोटा पिकप ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा पहुंचाया। घायल युवक की पहचान मोहम्मद इरशाद पुत्र मोहम्मद नौसाद के रूप में हुई है।