भादरा: मारपीट से पीड़ित युवक ने पेयजल टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन
भादरा के मुख्य बस स्टैंड स्थित वाटर वर्क्स की पानी की टंकी पर बुधवार दोपहर मारपीट से पीड़ित 21 वर्षीय सोयब खां दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर उसे नीचे उतारा। पुलिस ने युवक के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की।