झालरापाटन: गांवडी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
झालावाड़ के गावडी गांव में 61 वर्षीय नारायण सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। असनावर पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे नारायण सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। नारायण सिंह अपने खेत पर कृषि कार्य करने गया था जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।