झालरापाटन: चेचट कस्बे में नल फिटिंग करते समय एक मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की हुई मौत
चेचट कस्बे में नल फिटिंग करते समय एक मंजिला इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस में बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले में जांच शुरू की है। मृतक मजदूर 25 वर्षीय राजेश सातल खेड़ी का रहने वाला है और रामगंज मंडी के ठेकेदार किशन लाल की चेचट साइट पर काम कर रहा था।