झालरापाटन: द्वारकाधीश मंदिर में 150 साल पुरानी परंपरा, भक्तों ने लाल छतरी में दरीखाना दर्शन कर मांगी माफी
झालरापाटन के द्वारकाधीश मंदिर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी पर विशेष दरीखाना दर्शन का आयोजन किया गया। प्रवक्ता रविराज पाटीदार ने सुबह 10:00 बताया कि द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति और देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि यह परंपरा रियासत काल से चली जा रही है।