कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित वाईजी किंग ग्रुप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया
Kairana, Shamli | Jul 13, 2026 कैराना कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने डीएम के अनुमोदन के उपरांत गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में वाईजी किंग ग्रुप के सरगना याहिया उर्फ याहया निवासी मोहल्ला आलखुर्द को गैंग लीडर बनाया गया था, जबकि उसके भाई उजैफा उर्फ हुजैफा निवासी मोहल्ला आलखुर्द के अलावा फैय्याज निवासी मोहल्ला इकबालपुरा आलदरम्यान आदि भी नामजद थे।