सासनी: सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर किया फरार, घायल को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया
Sasni, Hathras | Apr 24, 2026 सासनी कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली चौराहे के पास सड़क पर पैदल चल रहे गांव नगला मोहन भोजगढ़ी निवासी एक व्यक्ति इंद्रपाल पुत्र रघुवीर सिंह को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मार कर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।