बिलग्राम: बिलग्राम क्षेत्र में सर्विस रोड से उतरते ही ट्रक ने मारी टक्कर, ऑल्टो के परखच्चे उड़ गए, युवती की मौत, चालक गंभीर घायल
Bilgram, Hardoi | May 16, 2026 बिलग्राम क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।यहाँ तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवती की मौत हो गई,जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में सड़क पर ब्रेकर और रेडियम संकेतक न होना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।