कोलायत: कोलायत के शीशा भैरूजी ओरण में जल संरक्षण की बड़ी पहल, एक माह में तालाब खुदाई पूरी, अब चारागाह और पर्यटन विकास पर फोकस
कोलायत क्षेत्र के शीशा भैरूजी मंदिर के समीप स्थित 471 बीघा में फैले पवित्र ओरण क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सफलतापूर्वक पूरी हुई है। पूर्व प्रधान जयवीरसिंह भाटी के नेतृत्व में जनसहयोग से संचालित तालाब खुदाई अभियान एक माह के अथक प्रयासों के बाद पूर्ण हो गया। अभियान पर ग्रामीणों और भामाशाहों के सहयोग से लाखों खर्चा