सोनो: चर्घरा हादसे में असहाय परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नैना के सपनों के साथ बिखर गई घर की उम्मीद
Sono, Jamui | Jun 17, 2026 चरघरा मोहल्ले के समीप सड़क हादसे में छात्रा नैना की मौत ने पूरे इलाके को बुधवार एक बजे गमगीन कर दिया है। इस दर्दनाक घटना ने एक ऐसे परिवार की कमर तोड़ दी है, जो पहले से ही संघर्षो के सहारे जीवन गुजार रहा था। नैना के घर पहुंचने वाला हर व्यक्ति मां अनिता कुमारी के विलाप को सुनकर भावुक हो उठा। बेटी के शव से लिपटकर वह बार-बार बेहोश हो रही थीं। उनकी चीख-पुकार ने व