दमोह: चरयाई बाजार में 2 वर्षीय मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने अंबेडकर चौक पर लगाया चक्का जाम
Damoh, Damoh | Jun 29, 2026 दमोह के चरयाई बाजार में ट्रक की चपेट में आने से 2 वर्षीय जेस्मिन बंसल की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों ने अंबेडकर चौक पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड, घंटाघर, बाराद्वारी और कोतवाली मार्ग पर यातायात रोकते हुए ट्रक चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग की। अधिकारी मौके पर पहुंचे।