भुसावर: छोकरवाड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों को किया गिरफ्तार, नाबालिक निरूद्ध, बरामद हुए हथियार व कारतूस
जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।