सीतापुर: नगर कोतवाली से 50 मीटर की दूरी पर हुई चाकू बाजी की वारदात, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के महिला अस्पताल के सामने कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर चाकू बाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है बताया जा रहा है मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के द्वारा दूसरे युवक पर चाकू से तीन बार लगातार हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया जिसके बाद गंभीर अवस्था में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।