कुकड़ू: तिरुलडीह में तीन जंगली हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के बिरडीह से तिरुलडीह की ओर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे तीन जंगली हाथियों का झुंड देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, तीनों हाथी जंगल से निकलकर सुवर्णरेखा नदी तक पहुंचे और कुछ देर तक नदी किनारे एवं पानी में विचरण करते रहे. इसके बाद हाथियों का दल धीरे-धीरे तिरुलडीह की दिशा में आगे बढ़ गया. हाथियों के गांव के समीप पहुंच