शीत ऋतु के दौरान आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा बनाए गए अस्थायी एवं स्थायी रैन बसेरों तथा गैस हीटरों की व्यवस्थाओं का मंगलवार शाम सवा 5 बजे करीब महापौर द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान, जलेसर रोड एवं कोटला चुंगी सहित नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर किया गया।