विदिशा नगर: मोहनगिरी मंदिर पर विवाद, पथराव में कुछ घायल, दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहनगिरी महामाई मंदिर के पास मंदिर के चबूतरे को लेकर दो पक्षों में बुधवार दोपहर 12:00 विवाद हो गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हुए। सूचना पर डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को थाने लाया गया।जहां थाना प्रभारी ने फरियाद सुनकर राजस्व विभाग को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है ।