विदिशा नगर: मोहनगिरी में धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर परिवार और मोहल्ले वालों में पत्थर चले, कुछ घायल, पुलिस पहुंची
बुधवार की दोपहर 12 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहनगिरी में धार्मिक स्थल मंदिर बनाने को लेकर मोहल्ले वालो और मंदिर के नजदीक रहने वाले रघुवंशी परिवार के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर पहले पथराव करने के आरोप भी लगाए हैं।मोहल्ले वालो ने रघुवंशी परिवार की छत पर पत्थर फेके, तो रघुवंशी परिवार ने अपने घर से नीचे लोगों के ऊपर पत्थर फेके