कलेक्ट्रेट मे चल रही साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मंगलवार दोपहर 3बजे तहसील सिरोंज के अंतर्गत रुसल्ली घाट टपरा मे रहने वाले लोगो ने अपने फरियाद सुनाई। ग्रामीणों का कहना है कि रूसल्ली गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर बस्ती है, जिसमें 50 से 60 परिवार निवास करते है। इन परिवारों के लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी पूरा गांव तरस रहा है