उज्जैन शहर: चिमनगंज थाना पुलिस ने ढाँचा भवन में हिस्ट्रीशीटर के घर में आग लगाने वाले दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि ढाँचा भवन निवासी रौनक के घर पर 15 दिन पहले 8-10 लोगों ने हमला किया था और आग लगा दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिय था और बाकी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने कल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम किशोर पटेल निवासी चिंतामण जवासिया और राज उर्फ रितेश निवासी चिमनगंज मंडी क्षेत्र हैं।