हज़ारीबाग: प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल पूरे होने पर हजारीबाग में भाजपा का भव्य कार्यक्रम, रघुवर दास ने कहा, कार्यकाल बेमिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हजारीबाग जिला भाजपा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को एक बजे फलोरिस्टा बैंक्वेट हॉल हजारीबाग में किया गया ,इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।