राशमि: नारायणपुर में कंटेनर ने महिला को कुचला, वह चींटियों को आटा डालने जा रही थी
नारायणपुर क्षेत्र में अलवर-जयपुर बाइपास रोड पर गुरुवार सुबह कंटेनर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसा बालाजी धर्मकांटा के पास हुआ। पुलिस के अनुसार महिला चींटियों को आटा डालने जा रही थी, तभी जयपुर रोड बाइपास से अलवर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी।