ऊन: ऊन चौकी पुलिस ने गांव चुंधियारी निवासी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी के आरोप में किया गिरफ्तार
बुधवार की दोपहर 1 बजे झिंझाना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाने की ऊन चौकी पुलिस ने अपराध की रोकथाम अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी के आरोप में गांव चुंधियारी निवासी फिरोज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से 590 की धनराशि, पेन व सट्टा पर्चा बरामद किया गया है। केस दर्ज किया गया है।