ग्वालियर गिर्द: दो साल तक शादी का भरोसा देता रहा युवक, विवाह की बात आई तो जाति का हवाला देकर मुकरा
युवती को शादी का भरोसा देकर दो साल तक संबंध बनाए और फिर जाति का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। ग्वालियर में सामने आए इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा रविवार सुबह 9 बजे दी गई।