बरेली: एम.बी. इंटर कॉलेज में लगी आग पर मंत्री का बड़ा बयान, बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई, नुकसान का होगा आंकलन
बरेली के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में लगी भीषण आग के बाद प्रदेश सरकार भी हरकत में आ गई है। उत्तर प्रदेश के पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आग लगने की घटना गंभीर है और इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रशासन और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच