अंबाह: बरेह में मजदूर से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Ambah, Morena | May 16, 2026 बरेह में छत ढलाई का काम कर रहे मजदूर सुभाष सखवार के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी के पट्टे से हमला कर दिया, जिससे उसे हाथ और पैर में चोटें आईं। घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की