दातागंज: अलापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के खेतिहर इलाके में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
रविवार दोपहर 11 बजे पुलिस को नवादा गांव से सूचना मिली की खेतिहर इलाके में एक अज्ञात शव पेड़ पर लटका हुआ है। शब को पुलिस ने कब्जे में लेकर पहचान कराई जा रही है। हालांकि कई दिन पुराना शव बताया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।