राजकीय पॉलीटेक्निक घुघुलपुर के मैदान में सोमवार को सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि गेल्हापुर महंत बृजानंद रहे।