देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्टरेट में जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की उपस्थिति में कर्मचारियों का रैंडमाइजेशन हुआ संपन्न
स्थानीय नगर निकाय चुनाव-2024 के सफल सम्पादन के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बसंल की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों का प्रथम रेंण्डमाईजेशन सम्पन्न हुआ। जनपद के 2 नगर निगम, 04 नगर पालिका परिषद एवं 01 नगर पंचायत के लिए कुल 1071 बूथ के लिए रिजर्व कर्मचारियों सहित कुल 5888 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन हुआ.