देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने शासकीय आवास पर सीएम धामी से की भेंट
शासकीय आवास पर उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। सीएम ने कहा मीडिया न केवल सरकार की योजनाओं के प्रति जन जागरूकता बढ़ाती है बल्कि जनता की समस्याओं और सुझावों को भी सरकार तक पहुंचाती है।