जखनिया: शहीद के सम्मान पर सियासत गरम, पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने सपा विधायक वीरेंद्र यादव पर किया तीखा हमला
गाजीपुर की राजनीति में शहीद महेश कुशवाहा के सम्मान को लेकर घमासान तेज हो गया है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र ने विधायक वीरेंद्र यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वे जनता के आक्रोश से बचने के लिए संत श्री गंगा दास बाबा के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं। विजय मिश्र ने इसे संत परंपरा और शहीद सम्मान दोनों का अपमान बताया है।