पिपरिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनसी जांच शिविर का आयोजन, 15 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
शनिवार को पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी जांच शिविर का आयोजन हुआ.अपराह्न 3 बजे प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमन नजर ने बताया कि यहां डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा 15 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया. दो हाई रिस्क प्रेगनेंसी चिन्हित किया गया.