थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता जयरानी पत्नी शिव सिंह निवासी ग्राम बहलवापुर मजरा काशीपुर थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।