बेलदौर: गोंगी गांव में एक साथ उठी पति और पत्नी की अर्थी, पांच घंटे के फासले में पति के मौत के बाद पत्नी ने तोड़ा दम, पसरा मातम
बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के महीनाथ नगर पंचायत अंतर्गत गोंगी गांव में बुधवार को एक बेहद भावुक और दुखद घटना सामने आई। यहां पति की मौत के महज करीब पांच घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। देखते ही देखते एक ही घर से पति-पत्नी की अर्थी उठने की तैयारी होने लगी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। महीनाथ नगर पंचायत के म