सहारनपुर: सांसद चौधरी इकरा हसन ने अखिलेश से मिलकर मेरठ की ललिता गौतम हत्याकांड पीड़ित परिवार को 2 लाख की मदद दी
कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन ने शनिवार दोपहर 1 बजे दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड की पीड़ित परिवार से जुड़े मामले पर चर्चा की। करीब सवा घंटे चली बातचीत में अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की बात ध्यान से सुनी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।