जगदलपुर: कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में खाद की कालाबाजारी और गुणवत्ता पर सख्ती, दो दिन में सभी दुकानों का निरीक्षण करने का दिया निर्देश
*जगदलपुर, 07 जुलाई 2026/* कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खाद वितरण की स्थिति, खाद संबंधी शिकायतों, निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री तथा खाद की गुणवत्ता से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकार