हनुमानगढ़: टाउन में एक व्यक्ति से 500 ग्राम अफीम बरामद, मुख्य सप्लायर जसपाल आंजना को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन में एक व्यक्ति से 500 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में जांच कर रही साइबर थाना पुलिस ने मुख्य सप्लायर जसपाल आंजना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पहले भी अनेकों मामले दर्ज हैं। इस संबंध में हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना में गत दिनों मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल साइबर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह बीका को सुपुर्द की गई थी।