कोंडागांव: नैनो उर्वरक से बदली युवा किसान पुनम की तस्वीर, कम लागत में बढ़ा उत्पादन
ग्राम दावड़ीबेड़ा (चिखलपुटी) के युवा किसान पुनम नेताम ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से खेती में बेहतर उत्पादन हासिल किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से धान, मक्का और सब्जी की खेती में नैनो उर्वरकों का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे फसल की बढ़वार अच्छी हुई और उत्पादन में भी वृद्धि हुई। उनका कहना है कि नैनो उर्वरकों से खेती की लागत कम होती है।