धनौरा: गजरौला क्षेत्र में खेत में घूमने गए युवक को सांप ने काटा, हालत गंभीर, किया गया रेफर
गजरौला क्षेत्र के मोहल्ला नाईपुरा में खेत में घूमने गए एक युवक को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला नाईपुरा निवासी साबुत्दीन ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपने एक दोस्त के साथ खेत में घूमने के लिए गया था।