गाज़ीपुर: अधीक्षण अभियंता का दावा, ग्रामीण क्षेत्रों में 18, तहसील स्तर पर साढ़े 18 घंटे और जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति
गजीपुर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और तापमान बढ़ने से लोकल फॉल्ट देखने में आ रही है, जिसका निदान भी तत्काल किया जा रहा है,कहा कि सरकार की ओर से पर्याप्त बिजली उत्पादन और निर्बाध विद्युत सप्लाई लगातार की जा रही हैं और ओवरहीटिंग से बचाव के लिए जिले के बड़े ट्रांसफॉर्मरों पर पानी के स्प्रिंकलर लगाए गए हैं।