मंझनपुर: मंझनपुर परिवार परामर्श केंद्र में 5 दंपतियों का हुआ समझौता, फिर साथ निभाने का लिया संकल्प
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में मंझनपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी अर्चना चौबे एवं उनकी टीम ने कुल 21 प्रकरणों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की