बरौनी: एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट में सीएनजी पंप के पास एनएच-31 पर सोमवार सुबह बाइक सवार महिला की मौत
एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट में सीएनजी पंप के पास एनएच-31 पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। घटना के बाद एफसीआई थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा।