ऊंचाहार: बरगदही किशुनदासपुर गांव के पास गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीणों ने मरम्मत की गुहार लगाई
गड्ढे में सड़क है या फिर सड़क में गड्ढा एक ऐसी ही तस्वीर ऊँचाहार क्षेत्र के बरगदही गाँव से सामने आई है।जहां सूची खरौली मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।जगह जगह गड्ढे होने से राहगीर हर रोज दुर्घटना का शिकार होते है और यही नहीं इस सड़क से फतेहपुर जाने वाले राहगीरों की भारी तादाद है।बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर मरम्मत की गुहार लगाई है।