जसवंतनगर: ग्राम नगला अर्जुन निवासी नव विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते खाया जहर, सीएचसी से इलाज के लिए सैफई पीजीआई किया रेफर
गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी के विवाद के बाद नवविवाहित छाया पत्नी पवन कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति ने उसे जसवंतनगर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ.वीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।