खरगोन पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक की है। चौकी काकड़दा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम काछीकुआ पुलिया के पास से गौवंश का अवैध परिवहन होने वाला है। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक टाटा ऐस वाहन (MP11G6058) को रोका, जिसमें 04 गौवंश क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे।