बिलग्राम: बरौलिया गांव के पास गर्रा नदी में शौच करने गए युवक की डूबकर हुई मौत, गांव में मचा कोहराम
सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पास बह रही गर्रा नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शौच के लिए नदी किनारे गया एक युवक पैर फिसलने से नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, बरौलिया गांव निवासी कोतवाल पुत्र श्रीपाल गांव के पास नदी किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और व