गाज़ीपुर: न्याय आपके द्वार, 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गाजीपुर में न्याय को आसान और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए आज एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया, जो जिले के दूरदराज इलाकों तक पहुंचकर लोगों को लोक अदालत के फायदों के बारे में जागरूक करेगी।