गाज़ीपुर: 300 रुपये के विवाद में दोस्त बना कातिल, गाजीपुर में ईंट से सिर कुचलकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में 300 रुपये के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। शराब के नशे में हुए मामूली झगड़े ने खूनी रूप ले लिया और एक युवक ने अपने ही साथी की ईंट मारकर हत्या कर दी। कासिमाबाद पुलिस ने मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 24 मई की रात मृतक बालालखन्दर और आरोपी रंजय उर्फ जब्बर के बीच शराब पीने के...