सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज में भूकंप सुरक्षा व आपदा जागरूकता को लेकर तकनीक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आपदा के दौरान स्वयं की सुरक्षा और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की जानकारी दी गई है। NDRF एवं SDRF की संयुक्त टीम के द्वारा मॉकड्रिल कर लोगों,छात्राओं व कर्मियों को जागरूक किया गया।