खरगोन। शहर के आनंद नगर कपास मंडी में सोमवार को चना फसल के कम भाव मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने आरोप लगाया कि सप्ताह की शुरुआत में ही 700 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर खरीदी की जा रही है। आक्रोशित किसानों ने कृषि मंडी सचिव गेट पर ताला जड़ दिया और प्रवेश द्वार पर वाहन खड़े कर दिए।